Bihar

बिहार में कांस्टेबल भर्ती के लिए 14 नवंबर से कर सकते हैं आवेदन, जानिए डीटेल

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बिहार के युवाओं के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती के लिए बहाली निकाली है. मद्य निषेध सिपाही के रिक्त 689 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थी 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन की आखिरी तिथि 14 दिसंबर होगी. फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे एक महीने का वक्त दिया गया है. बहाली के लिए विभाग से 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई थी. जिसके बाद पर्षद ने विज्ञापन संख्या 02/2022 जारी कर दिया है.

आवेदन के लिए कितनी चाहिए उम्र

मद्य निषेध विभाग में सिपाही पद के लिए अभ्यर्थियों का इन्टर पास होना जरूरी है. सिपाही के इन पदों पर तीन चरणों में बहाली होगी. पहला चरण लिखित परीक्षा तो दो दूसरा चरण फिजिकल टेस्ट होगा. इसके बाद तीसरे चरण में मेरिट लिस्ट जारी कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य वर्ग की महिलाओं एवं पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है तो वहीं अधिकतम उम्र 25 वर्ष है. वहीं एससी-एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिली है. इन अभ्यर्थियों के आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष है.

किसके लिए कितनी सीट है आरक्षित

  • अनारक्षित – 272
  • आर्थिक रूप से कमजोर – 68
  • अनुसूचित जाति – 114
  • अनुसूचित जनजाति – 07
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 124
  • पिछड़ा वर्ग – 83
  • पिछड़े वर्ग की महिला – 21

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

6 घंटे ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

7 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

7 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

11 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

18 घंटे ago