Samastipur

फेसबुक के माध्यम से विवाहिता को हुआ प्यार तो नेपाल से भागकर आयी समस्तीपुर, ससुराल वाले आकर ले गये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सोशल मीडिया में जान पहचान के बाद प्रेम होने पर नेपाल की एक महिला भाग कर समस्तीपुर आ गयी। बाद में उसके समस्तीपुर में होने की जानकारी मिलने पर उसके ससुराल वाले यहां पहुंचे और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसे अपने साथ ले गये।

बताया गया है कि सोशल मीडिया फेसबुक पर नेपाल की महिला और समस्तीपुर के युवक में जान पहचान के बाद धीरे धीरे प्रेम पनप गया। दोनों कुछ दिन तक फेसबुक पर अपने प्रेम का इजहार करते रहे। इसके बाद बीते बुधवार को महिला नेपाल स्थित अपने घर को छोड़ कर समस्तीपुर चली आयी।

उधर, उसके लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराने के बाद अपने स्तर से खोजबीन जारी रखी। इसी क्रम में उन्हें पता चला कि महिला समस्तीपुर में है। उसके बाद महिला के पति व परिवार के कुछ लोग समस्तीपुर पहुंचे और नगर थाने की पुलिस को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने महिला और युवक को थाना बुला महिला व युवक को समझाया। बताया गया है कि उसके बाद महिला पुन: अपनी ससुराल नेपाल जाने के लिए तैयार हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

8 घंटे ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

8 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

9 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

13 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

19 घंटे ago