Samastipur

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा के हलई ओपी अंतर्गत मरिचा पंचायत में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई। हालांकि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। लोग बाल-बाल बच गये। वहीं मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में महेश पांडय, उनके पुत्र अमरेश पांडेय, रामानंद तिवारी एवं उनके पुत्र राहुल शामिल हैं।

मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को पटोरी अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा। वहीं ग्रामीणों ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामानंद तिवारी एवं महेश पांडेय के बीच कई साल से भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में जनता दरबार में भी सुनवाई के बाद मोरवा सीओ प्रीति लता एवं ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने दोनों पक्षों को कागजात जमा करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ पड़े।

वाद विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। उसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें लोग बाल-बाल बच गए। बताया गया है कि फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया है। इस मामले में ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन व घायलों के बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इधर, फायरिंग की घटना से पंचायत के लोगों में दहशत व्याप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

1 घंटा ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

12 घंटे ago