Bihar

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में JDU का दबदबा, अध्यक्ष सहित 5 में से 4 पद पर कब्जा, RJD को झटका

पटना विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच सेंट्रल पैनल के कुल 5 पदों में 4 पदों पर छात्र जदयू ने जीत हासिल की है जबकि एक सीट पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन की जीत हुई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी छात्र जदयू के ही विक्रमादित्य सिंह ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद की बात करें तो इस पद पर भी छात्र जदयू की ही उम्मीदवार संध्या कुमारी की जीत हुई है और कोषाध्यक्ष पद भी छात्र जदयू के ही खाते में आया है.

कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत की जीत हुई है बाकि सेंट्रल पैनल की एक सीट पर महासचिव पद पर एबीवीपी के बिपुल कुमार की जीत हुई है. कुल मिलाकर चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा और सेंट्रल पैनल के किसी भी सीट पर छात्र राजद, जाप, आइसा, एनएसयूआई, एआईएसएफ या फिर निर्दलीय, किसी भी उम्मीदवार का कब्जा नहीं हो सका. छात्र जदयू के विजेता प्रत्याशियों ने जीत की सबसे बड़ी वजह सीएम नीतीश कुमार की कल्याणकारी योजना बताया और भरोसा दिया है कि जितनी भी घोषणाएं हमने छात्रों के बीच में की है उनको पूरा करेंगे. एबीवीपी के विजेता प्रत्याशी ने भी भरोसा दिया है कि छात्रों ने मौका दिया है और अब छात्रों की उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे.

छात्र संघ चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक में लगातार बवाल देखने को मिला. जहां मतदान के दौरान पटना कॉलेज में उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव किया वहीं आर्ट कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास भी पूरी रात हंगामा और बवाल होता रहा. जैसे-जैसे रुझान आते गए छात्रों का हंगामा, बमबाजी और पथराव देखने को मिला. छात्रों ने यहां तक कि वीसी की गाड़ी पर भी पथराव किया हालाकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित भीड़ से निकाल लिया. मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिससे उपद्रवियों को हंगामा और पथराव के दौरान कई बार पुलिस को खदेड़ना पड़ा और लाठियां भी चलानी पड़ी.

बमबाजी के साथ साथ छात्रों ने कई राउंड फायरिंग भी की. जीत के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को पीयू वीसी गिरीश कुमार चौधरी ने जीत का प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी और सभी अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों ने चैन की सांस ली. मतगणना का काम 12 घंटे तक चला और काउंटिंग स्थल का मतगणना के दौरान लगातार डीएम से लेकर एसएसपी तक निरीक्षण करते दिखे. पटना विश्विद्यालय छात्र संघ चुनाव का परिणाम कुल मिलाकर महागठबंधन की सरकार में सीएम नीतीश का पीयू में रहा जलवा तो उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नहीं चला जादू.

अध्यक्ष पद पर आनंद मोहन, उपाध्यक्ष पद पर विक्रमादित्य सिंह, महासचिव पद पर विपुल कुमार, संयुक्त सचिव पद पर संध्या कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर रविकांत निर्वाचित हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago