समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरि लोचनपुर तीसवाड़ा गांव में बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गांव के ही परमेश्वर सिंह की पत्नी धुरकी देवी उम्र 70 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने सदर अस्पताल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना के संबंध में परिवार के लोगों का कहना है कि रात वह गांव में ही अपने दरवाजे के पास बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही एक बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गुरुवार तड़के डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि सुबह महिला को पीएमसीएच ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर वापस सदर अस्पताल लौट गए।
नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सदर अस्पताल से शव का पंचनामा बनाया गया है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई सरायरंजन पुलिस करेगी। उधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सिर में चोट लगने के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिससे उसकी मौत हुई है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…