Samastipur

समस्तीपुर की गजब पुलिस; वाहन छोड़ने के नाम पर पुलिस ने मांगे 25 हजार रुपये घूस, इस थाने पर लगा गंभीर आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- यूं तो खाकी पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे है। बाबजूद पुलिस की कार्यशैली में सुधार होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है जहां गैस टैंकर चालक ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के NH-28 पर बीते तीन दिन से खड़ी टैंकर को छोड़ने के एवज में पुलिस पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

मामले के संबंध में टैंकर चालक का बताना है कि वो मुजफ्फरपुर से मुसरीघरारी की ओर आ रहा था। बंगरा थाना के आसपास एक बस ओवरटेक करने के बाद पैसेंजर उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे टैंकर बस को टक्कर मार दिया। जिससे बस में मामूली क्षति हो गई।

जिसके बाद बस चालक एवं उनके सहयोगियों के द्वारा मुसरीघरारी में गैस टैंकर को रोककर टैंकर चालक से गाड़ी की चाबी छीन कर मुसरीघरारी पुलिस को सौंप दिया। टैंकर चालक का आरोप है कि 3 दिन से टैंकर NH-28 पर खड़ी है। जबकि बस लेकर उसी समय चला गया। वहीं मुसरीघरारी थाना के द्वारा टैंकर छोड़ने के एवज में 25 हजार रूपये की मांग की जा रही है।

इस संबंध में सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी का बताना है कि इस संबंध में उनके पास किसी भी तरह की शिकायत नही की गई है, अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच के बाद दोषी पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

11 मिनट ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

51 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

12 घंटे ago