Samastipur

विभूतिपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले का SP ने किया खुलासा, लुटे गए आभूषणों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर स्थित किरण ज्वेलर्स में बीते 3 नवंबर की संध्या अज्ञात बदमाशों द्वारा सोना-चांदी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की वारदात के बाद दुकान के मालिक बैजनाथ कुमार द्वारा 15 किलो चांदी एवं 300 ग्राम सोना लूट मामले को लेकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

मामले को संज्ञान में लेते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले का उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। जिसमें रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार को शामिल किया गया।

टीम के सदस्यों के द्वारा मैनुअली एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मामले का सफल उद्भेदन का दावा किया गया। जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि कुल 8 लोगों के द्वारा घटना का अंजाम दिया गया था। जिसमें भरपुरा पट पारा निवासी राजकुमार साह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस राणा एवं रंजीत साह के पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों के द्वारा अपराध को स्वीकार करते हुए बताया गया कि 6 अन्य साथियों के साथ घटना का अंजाम दिया गया था। पुलिस दोनों गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, 570 ग्राम गल्ला हुआ चांदी, 23 जोडा चांदी का बिछिया, 10 जोड़ा चांदी का पायल, दो पीस चांदी का सिंदूर किया, 27 पीस चांदी का हनुमानी लॉकेट, एक पीस चांदी का ब्रेसलेट, 37 चांदी का अंगूठी, दो पीस चांदी का मछली, 7 जोड़ा चांदी का बलिया, दो पीस चांदी का बाजू, एक पीस चांदी का डरकस, 5 पीस चांदी का छोटा सिक्का, 35 पीस चांदी का झुनकी, एक पीस सोना का नाक की कील, दो पीस नथिया बरामद किया है। वहीं अन्य फरार अपराधी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

12 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

22 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

23 घंटे ago