Samastipur

नवादा में कर्ज तले दबे एक परिवार के छह सदस्‍यों ने खाया जहर तो याद आईं समस्तीपुर की दिल दहलाने वाली यह घटना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के नवादा में कर्ज तले दबे एक परिवार के छह सदस्‍यों ने जहर खा लिया, जिनमें पांच की मौत हो गई। जहर खाने वाली एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। समस्‍तीपुर जिले विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में इसी साल जून में सामूहिक आत्‍महत्‍या की ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें परिवार के पांच सदस्‍य फंदे से लटके मिले थे। इसके एक साल पहले सुपौल में भी एक परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं साल 2018 में दिल्‍ली के बुराड़ी में हुई सामूहिक आत्‍महत्‍या की याद भी दिला दी है।

समस्‍तीपुर में फंदे से लटक पांच ने दी जान :

पांच जून 2022 की सुबह समस्‍तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ में एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की फंदे से लटकती लाशें मिलने से सनसनी फैल गई थी। दिल दहला देने वाली वह घटना समस्‍तीपुर के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में चार जून की रात में हुई थी। परिवार के मुखिया मनोज झा भारी कर्ज के बोझ से दबे थे। कर्ज चुकाने का दबाव वे झेल नहीं सके। अंतत: उन्‍होंने परिवार समेत आत्‍महत्‍या कर लिया।

परिवार में बचीं केवल दो शादीशुदा बेटियां :

मृतकों में मनोज झा के 10 व सात साल के मासूम बेटे सत्यम व शिवम भी शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार संभवत: बच्‍चों की हत्‍या कर बड़ों ने आत्‍महत्‍या कर ली थी। मृतकों में मनोज झा (45 साल), उनकी मां सीता देवी (65 साल), बेटे सत्यम कुमार (10 साल) व शिवम कुमार (07 साल) एवं पत्‍नी सुंदरमणि देवी (38 साल) शामिल थीं। परिवार में केवल दो शादीशुदा बेटियां ही बच सकीं। मनोज झा आटो चलाकर व खैनी बेचकर गुजरा करते थे।

सुपौल में भी फंदे से झूल गए थे पांच लाेग :

बिहार में सामूहिक आत्‍महत्‍या की ऐसी एक और घटना साल 2021 के मार्च महीने में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी गांव में उजागर हुई थी। वहां एक परिवार के पांच सदस्‍यों मिश्रीलाल साह (52 साल) उनकी पत्नी रेणु देवी (44 साल) बेटी रोशन कुमारी (15 साल), बेटा ललन कुमार (14 साल), बेटी फूल कुमारी (08 साल) के शव फंदे से झूलते मिले थे। मृतकों में 15, 14 और आठ साल के बच्चे भी थे। इस घटना में भी माना गया था कि बड़ों ने आत्‍महत्‍या के पहले बच्‍चों की हत्‍या कर दी थी।

समाज से कटा व अवसाद में था परिवार :

सुपौल की घटना के पीछे का कारण मिश्रीलाल साह की एक बेटी की अपनी मर्जी से भागकर शादी करने से उपजा अवसाद बताया गया था। घटना के बाद परिवार समाज से कटकर रहने लगा था। मिश्रीलाल का अपने भाइयों से भी संपर्क नहीं था। परिवार अ‍ार्थिक रूप से कमजोर भी था।

याद आ गई दिल्‍ली के बुराड़ी की घटना :

परिवार की सामूहिक आत्‍महत्‍या की चर्चा होने पर साल 2018 के एक जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी स्थित संत नगर में हुई सामूहिक आत्‍महत्‍या की याद भी आ जाती है। उस दिन भाटिया परिवार के 11 सदस्‍यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago