बिहार के नवादा में कर्ज तले दबे एक परिवार के छह सदस्यों ने जहर खा लिया, जिनमें पांच की मौत हो गई। जहर खाने वाली एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। समस्तीपुर जिले विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में इसी साल जून में सामूहिक आत्महत्या की ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें परिवार के पांच सदस्य फंदे से लटके मिले थे। इसके एक साल पहले सुपौल में भी एक परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में हुई सामूहिक आत्महत्या की याद भी दिला दी है।
पांच जून 2022 की सुबह समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की फंदे से लटकती लाशें मिलने से सनसनी फैल गई थी। दिल दहला देने वाली वह घटना समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में चार जून की रात में हुई थी। परिवार के मुखिया मनोज झा भारी कर्ज के बोझ से दबे थे। कर्ज चुकाने का दबाव वे झेल नहीं सके। अंतत: उन्होंने परिवार समेत आत्महत्या कर लिया।
मृतकों में मनोज झा के 10 व सात साल के मासूम बेटे सत्यम व शिवम भी शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार संभवत: बच्चों की हत्या कर बड़ों ने आत्महत्या कर ली थी। मृतकों में मनोज झा (45 साल), उनकी मां सीता देवी (65 साल), बेटे सत्यम कुमार (10 साल) व शिवम कुमार (07 साल) एवं पत्नी सुंदरमणि देवी (38 साल) शामिल थीं। परिवार में केवल दो शादीशुदा बेटियां ही बच सकीं। मनोज झा आटो चलाकर व खैनी बेचकर गुजरा करते थे।
बिहार में सामूहिक आत्महत्या की ऐसी एक और घटना साल 2021 के मार्च महीने में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी गांव में उजागर हुई थी। वहां एक परिवार के पांच सदस्यों मिश्रीलाल साह (52 साल) उनकी पत्नी रेणु देवी (44 साल) बेटी रोशन कुमारी (15 साल), बेटा ललन कुमार (14 साल), बेटी फूल कुमारी (08 साल) के शव फंदे से झूलते मिले थे। मृतकों में 15, 14 और आठ साल के बच्चे भी थे। इस घटना में भी माना गया था कि बड़ों ने आत्महत्या के पहले बच्चों की हत्या कर दी थी।
सुपौल की घटना के पीछे का कारण मिश्रीलाल साह की एक बेटी की अपनी मर्जी से भागकर शादी करने से उपजा अवसाद बताया गया था। घटना के बाद परिवार समाज से कटकर रहने लगा था। मिश्रीलाल का अपने भाइयों से भी संपर्क नहीं था। परिवार अार्थिक रूप से कमजोर भी था।
परिवार की सामूहिक आत्महत्या की चर्चा होने पर साल 2018 के एक जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी स्थित संत नगर में हुई सामूहिक आत्महत्या की याद भी आ जाती है। उस दिन भाटिया परिवार के 11 सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…