Samastipur

समस्तीपुर: बेटा जिस युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शौषण, मां ने उसके गले में गमछा लगाकर पूरा गांव घुमाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक की मां द्वारा किशोरी के गले में गमछा लगाकर गांव में घुमाया भी गया था। यह घटना बीते 29 अक्टूबर की है। पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने डिहुली गांव निवासी आरोपी युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक विपिन पासवान, उसके पिता नन्हकी पासवान व एक अन्य युवक सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि मुख्य आरोपित सुनील पासवान की मां फरार हो गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला घर से फरार हो गई है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला के पति व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बारे में बताया गया है कि नन्हकी पासवान के पुत्र विपिन से किशोरी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि 26 अक्टूबर को युवक किशोरी को अपने घर ले आया। युवक और उसके परिवारवालों ने किशोरी को यह कहते हुए घर में रख लिया कि वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान लगातार तीन दिनों तक उसके साथ यौन संबंध भी बनाया। बात जब गांव में फैलने लगी तो नन्हकी पासवान की पत्नी ने किशोरी के गले में गमछा लगाकर उसे पूरे गांव में भ्रमण कराया और फिर बदचलन बताकर छोड़ दिया। बाद में किशोरी के परिवारवाले पुलिस के पास पहुंचे।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago