समस्तीपुर :- बिहार सरकार के कृषि विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी रविंद्र नाथ राय ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समस्तीपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि प्रांगण को 69 करोड़ की लागत से देश स्तरीय बनाया जाएगा। यहां के किसान ऑनलाइन कारोबार कर सकेंगे।
प्रशासनिक भवन के अलावे किसानों को कारोबार करने के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। पुराने भवनों को तोड़ा जाएगा और उसके स्थान पर नए भवन विकसित कर कारोबारियों को एलर्ट किया जाएगा। इसके अलावा खुदरा दुकान भी बनाए जाएंगे जो बाद में निविदा के आधार पर दुकानदारों को दिया जाएगा। उन्होंने 1 सप्ताह के अंदर प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखने की बात कही।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के लिए रेस्ट हाउस के अलावा किसानों के लिए भी रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। अगर कोई किसान कारवार करने के लिए बाजार समिति प्रांगण आते हैं और उन्हें लौटने में देर हो जाती है तो वह उस किसान रेस्ट हाउस में रूक सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें निर्धारित कर चुकाना होगा।
कृषि विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी ने बताया कि बाजार प्रांगण स्वच्छ रखने के लिए यहां कचरा से खाद बनाने का भी प्लांट बैठाया जाएगा। जहां खासकर मछली उत्पाद से होने वाले कचरा से खाद बनाया जाएगा जिसे किसानों के बीच बिक्री भी की जा सकेगी। कचरा से खाद बनने से प्रांगण स्वच्छ और सुंदर रहेगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…