समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सात सूत्री मांगों लेकर डीईओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। मौके पर आयोजित सभा की अण्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की व संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया।
सभा में वक्ताओं ने इंटर नामांकन में वित्त रहित कालेजों/ प्लस टू स्कूल में मनमाना नामांकन शुल्क लेने पर रोक लगाने, लंबित छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि छात्रों को देने, सरकारी पुस्तकालय को सार्वजनिक करते हुए छात्रों के लिए व्यवस्थित बनाने एवं शहर में छात्रों के लिए केंद्रीय डिजिटल पुस्तकालय खोलने आदि मांग की।
सभा को जिला कार्यालय सचिव राजू झा, सह सचिन दीपक यदुवंशी, जिला सह सचिव मो. फरमान, समस्तीपुर कॉलेज संयोजक संजीव कुमार, बीआरबी कॉलेज इकाई सचिव रविरंजन कुमार आदि ने संबोधित किया। उन्होंने मांग की पूर्ति नहीं होने पर 26 दिसंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…