Samastipur

ताजपुर में गिरा ग्यारह हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार, चपेट में आने से कुत्ते-बिल्ली मरे, हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर में शनिवार रात मोतीपुर सब्जीमंडी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पीछे ग्यारह हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने बिल्ली, कुत्ते, सांप आदि जीवों की मौत हो गई। गनीमत रही कि तार रात में टूटा, अगर दिन गिरता तो न जाने कितने लोग उसकी चपेट में आ जाते। लोगों ने बताया कि तार टूटकर गिरने की जानकारी विभाग को दी गई। परंतु घंटों बाद बिजली काटी गई।

रात्रि में आवागमन बंद रहने से बड़ा हादसा टल गया। मोतीपुर निवासी महिला संगठन ऐपवा की नेत्री वंदना कुमारी ने बताया कि उक्त स्थान पर 11 हजार वोल्टेज का तार अंत्यंत जर्जर है। करीब 5 सौ फीट तार के बीच 25 से अधिक जोड़ है। तार लगातार टूटता रहता है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही जानमाल की हानि होती रहती है।

स्थानीय जेई को कई बार आवेदन देकर जर्जर तार बदलने की मांग की गयी, लेकिन उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह आदि ने विभाग से ताजपुर में तमाम जर्जर तार, ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर, एवी स्वीच, हैंडल, अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बुश आदि बदलकर प्रतिदिन 20 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति की गारंटी करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

4 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

12 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

13 घंटे ago