समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी गांव में बनकर तैयार इंजीनियरिंग कॅलेज के उद्घाटन की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। इसका 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जारी है। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके लिए सभा स्थल पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सरायरंजन घटहो पथ में दोनों ओर के जगंलों की भी सफाई की जा रही है।
सीएम की सभा नरघोघी हाई स्कूल में होगी। उनके हवाई मार्ग से आने के कार्यक्रम को देखते हुए नरघोघी हाई स्कूल के निकट हैलिपैड भी बनाया जाएगा। जहां पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार सीधे इंजीनियरिंग कालेज जाएंगे। कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद वे पुन: सभा स्थल पर आएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वे हेलीकॉप्टर से पटना लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी तैयारी की निगरानी करने के साथ तैयारी की लगातार समीक्षा कर रही है।
वीडियो…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…