छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी व भतीजा को तेज धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में इलाजरत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर बथना गांव में शनिवार देर रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजा को तेज धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। तीनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी गोपाल सहनी के अलावा उनकी पत्नी बिंदु देवी, उनका पुत्र दीपक कुमार बताया गया है।
घटना को लेकर नगर पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज किया है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि जख्मी लोगों का बयान वारिसनगर थाना को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में गोपाल सहनी ने बताया कि रात वह दरवाजे पर बैठे हुए थे इसी दौरान छोटे भाई दिलीप कुमार सहनी से रास्ता विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर दिलीप घर में रखे गड़ासा से उन पर वार कर दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनकी पत्नी और बच्चे को भी वार कर जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि एक ही घर है और रास्ता को लेकर लंबे समय से दोनों में विवाद चल रहा है। रास्ते को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई थी। रात दोनों में आने-जाने को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। उधर वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।







