Samastipur

एकाएक PHC पहुंचे DM, प्रसव कक्ष में बेड गंदा होने पर अस्पताल प्रबंधक को लगाई फटकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बुधवार को पीएचसी, विद्यापतिनगर का निरीक्षण किया। इस क्रम में डीएम ने दवा स्टॉक रूम में जाकर दवा की उपलब्धता, वितरण की स्थिति, एक्सपायरी डेट, रेबीज टीका आदि की जानकारी ली। उसके बाद प्रसव कक्ष में जाकर वहां की व्यवस्था से रूबरू हुए। जहां बेडशीट गंदा पाएं जानें पर अस्पताल प्रबंधक मयंक मधुकर को जमकर फटकार लगाई। तब जाकर आनन- फानन में बेडशीट बदली गई।

निरीक्षण के दौरान एएनएम कक्ष में बैठी दो ममता कार्यकर्त्ता के बिना ड्रेस और आईडी कार्ड नहीं रहने पर कड़ी हिदायत देते हुए पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. पारसनाथ से दो बेड वाले डेंगू वार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। उसके बाद डीएम ने पीएचसी भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में जुटे संवेदक से शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

इससे पहले डीएम ने गंगा की सहायक वाया नदी के कष्टहारा घाट पर जाकर छठ घाट का जायजा लिया और साफ- सफाई, बेरिकेटिंग आदि को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी,एडीएम, उप विकास आयुक्त , डीआरडीए निदेशक, एसडीएम प्रियंका कुमारी, डीएसपी दिनेश कुमार पांडे, बीडीओ प्रकृति नयनम, सीओ अजय कुमार, सीडीपीओ कुमारी वर्तिका सुमन, बीईओ मधुकर प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

1 घंटा ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

2 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

7 घंटे ago