समस्तीपुर :- दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के बोगी से शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन पर धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। जिस कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। बाद में रेलवे अधिकारी व मैकेनिकल इंजीनियर के पहुंचने पर ट्रेन के उक्त बोगी की पूरी जांच की गई। तब जाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
बताया गया है कि दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 025 65 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी। ट्रेन का सिग्नल जैसे ही दिया गया कि ट्रेन के s4 बोगी के नीचे से धुआं उठा। यह देख यात्रियों ने हल्ला किया। जिसके बाद ट्रेन को रोक दी गई। मामले की सूचना पर स्टेशन प्रशासन ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे रेलवे अभियंता और कर्मियों की टीम ने पूरी ट्रेन की जांच की। हालांकि जांच के दौरान कहीं से कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। जिसके बाद ट्रेन को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि धुआं उठने के बाद पूरी ट्रेन की थ्रो जांच की गई ।हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला उसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…