Samastipur

समस्तीपुर में रेलवे कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल रखा, कहा- रेलवे को निजी हाथों में सौंप रही है केंद्र सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- रेलवे के निजीकरण पर लगे रोक, पुरानी पेंशन नीति लागू हो। खाली पदों को प्रमोशन पर भरने समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेलवे कर्मियों ने बुधवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत डीआरएम कार्यालय पर राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल रखा।

कार्यक्रम का नेतृत्व ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री केके मिश्रा कर रहे थे। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार एक के बाद एक रेल संगठनों को निजी हाथों में सौंप रही है।

इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पुरानी पेंशन नीति को पुनः लागू करें। कर्मचारियों के आवासों की समस्या का त्वरित समाधान हो। रेलवे में खाली चल रहे पदों को पदोन्नति से भरा जाए। अनुकंपा के आधार पर एक सप्ताह के अंदर मृतक के परिजनों को नौकरी मिले।

अनशन पर बैठने वालों में मिश्रा के अलावा मनोज कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, एसके निराला, राज कुमार, आरएन झा, उमेश प्रकाश,अनिल कुमार,सुशील कुमार, अमरजीत कुमार चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, अजय यादव, राजेश लाल, रंजन कुमार, सतीश कुमार चौधरी, विनोद पासवान, मो जहांगीर, सरीन कुमार, विक्रम चौधरी, पप्पू कुमार राय, विजय कुमार राय, संतोष कुमार निराला, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुमन कुमार कर्ण, उमेश यादव, अरविंद कुमार, राम नरेश राय, महेश कुमार सिंह, टुनटुन राय, मो मंजूर आलम, विनोद कुमार राय, राज किशोर, नंद किशोर, अजय कुमार राय, एसबी मिश्रा, सतीश चंद्रा, इन्द्रजीत कुमार ईश्वर, अनिल कुमार, चन्द्रभूषण राय, विप्लव चौबे, राम वृक्ष महतो आदि भूख हड़ताल पर रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

8 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago