Bihar

रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार का ‘दिवाली गिफ्ट’, 78 दिन के बोनस का ऐलान

दिवाली के मौके पर रेलवे अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की ऐलान किया है. रेलवे ने 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान करने का फैसला किया है.

एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को बोनस भुगतान के तौर पर 7000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं. 78 दिनों के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस राशि के तौर  17,951  रुपये दिया जाएगा. इससे करीब रेलवे के 11 लाख 27 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे. रेलवे पर इससे 1832.09 करोड़ का भार पड़ सकता है.

पिछले साल भी रेलवे ने दिया था बोनस

रेलवे ने पिछले साल अपने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था. एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए बोनस बनता है. ऐसे में 78 दिन का उस कर्मचारी को लगभग 17,951 रुपए बोनस मिलेगा.

बता दें कि कोरोना काल के दौरान रेलवे ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था. कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान भी दुर्गम स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं जैसे भोजन, खाद, कोयला और अन्य वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई थी. इसके अलावा रेलवे अपनी फैसिलिटीज में भी अपडेशन ला रहा है. माना जा रहा है कि इससे भी साल रेलवे की आय में बढ़िया वृद्धि होगी.

कैबिनेट की बैठक में ये फैसले भी लिए गए

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अब तक 22 हजार करोड़ की वन टाइम ग्रांट इन तेल कंपनियों को दिया गया है. इसके अलावा  दीनदयाल उपाध्याय पोर्ट को मल्टी पर्पज  पोर्ट बनाने के लिए पोर्ट अथॉरिटी 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी. कैबिनेट की बैठक में पीएम डिवाइन योजना को भी मंजूरी दी गई है. इस योजना के लिए कैबिनेट ने 6600 करोड़ रुपए दिए गए हैं. इससे पूर्वोत्तर के क्षेत्रों का भी विकास होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago