Samastipur

पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी यात्रियों की कम नहीं है परेशानी, टिकट के लिए मारामारी उपर से 12-12 घंटे लेट चल रही स्पेशल ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- परेदस में काम करने वाले लोगों के लिए छठ में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इसके कारण सभी किसी तरह कष्टदायक यात्रा कर घर आने के लिए विवश हैं। वैसे लोग खुदकिस्मत हैं जिन्होंने छठ में घर आने के लिए पहले ही टिकट आरक्षित करा लिया था।

हालांकि बोगी में वेटिंग टिकट लेकर चढ़ने वाले यात्रियों के कारण उन्हें भी कुछ कष्ट का सामना करना पड़ा। विदित हो कि नियमित ट्रेनों के अलावा 125 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेन रेलवे की ओर से चलायी जा रही है। इसके बावजूद परदेस से आने वाले लोगों को कष्टदायक यात्रा करने को विवश होना पड़ता है। खासकर दिल्ली, मुंबई और सूरत से आने वाली ट्रेनों के जनरल बोगी तो पूरी तरह भरी रहती है। जिससे जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन रूकती है, उसमें सवार लोग राहत की सांस लेते हैं।

बुधवार रात अवध एक्सप्रेस से बांद्रा से आने वाले शिवाजीनगर के राजकुमार ने बताया कि हर साल वे छठ में गांव आते हैं। बांद्रा में मजदूरी करते हैं। जिससे जनरल बोगी में टिकट लेकर चढ़ गये। लेकिन बोगी में इतनी अधिक भीड़ थी कि सामान को रखना मुश्किल था। पहले से पहले बैठे यात्री से आरजू मिन्नत कर बैठने के लिए थोड़ी सी जगह बनायी।

26 घंटे का सफर 40 घंटे में हुआ पूरा

गुरुवार सुबह पूजा स्पेशल ट्रेन से समस्तीपुर स्टेशन पर उतरे ताजपुर प्रखंड के आषाढ़ी गांव के अरविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के बिलासपुर में तेल टैंकर पर ड्राइवरी करते हैं। परसों शाम में ट्रेन में सवार हुए तो गुरुवार सुबह समस्तीपुर स्टेशन पर उतरे। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में टिकट लेने में भी करीब दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। लाइन में लगे रहने के बाद भी टिकट नहीं हो पा रहा था। बिचौलिए की मदद से छह सौ रुपये में स्पेशल ट्रेन का टिकट मिला। ट्रेन में काफी भीड़ थी। धक्का मुक्की कर चढ़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago