समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौर के दरियापुर गाँव से पुलिस ने एक ट्रक विदेशी शराब जब्त किया है, साथ ही ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकी कारोबारी फरार होने में सफल रहा। जब्त ट्रक में सर्फ के बोरे के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब को छुपा कर रखा गया था।
गिरफ्तार चालक सतपाल सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ से पटना के लिए चला था। इसी बीच वह समस्तीपुर पहुँच गया। चालक ने बताया कि उसे नही मालूम था कि ट्रक में शराब है। अगर उसे मालूम होता तो वह ट्रक नहीं लाता। वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा सवालों से बचते नजर आए।
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस किसी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए उक्त गाँव मे छापेमारी करने गई थी। इसी बीच देखा कि चौर में पंजाब नंबर की एक ट्रक खड़ी है। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाया गया जिसे जब्त कर थाना लाया गया है। शराब की कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। फिलहाल बोतलों की गिनती नहीं की गई है। वहीं मौके से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां उससे पूछताछ जारी है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…