समस्तीपुर :- प्रथम व द्वितीय चरण के नगर निकाय चुनाव की मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। तीनों पद के लिए अलग-अलग मतगणना होगी। इसके लिए मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को प्रथम पाली में मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके कार्यो व दायित्वों से अवगत कराया गया।
इसके बाद द्वितीय पाली में ईवीएम संग्रहण सह गश्ती दल दंडाधिकारी का प्रशिक्षण मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सभी को बताया गया कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद तृतीय नियुक्ति पत्र प्राप्त कर आवंटित निकाय के आवंटित टेबल पर स्थान ग्रहण कर निर्देशानुसार मतगणना करना है।
मतगणना के लिए कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट बटन को दबाकर परिणाम को प्रपत्र 24 क पर अंकित व हस्तक्षरित कर एआरओ को समर्पित करना है। जहां प्रपत्र 24 ख एवं 24 ग संधारित कर विधिमान्य सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्रपत्र 25 सुपुर्द कर निर्वाची पदाधिकारी निर्वाचित होने की घोषणा करेंगे।
मास्टर ट्रेनर ने बताया कि पीसीसीपी के मुख्य कार्य में संयुक्त ब्रीफिंग के बाद वाहन, पुलिस बल, ईवीएम, मतपत्र, स्पेशल ट्रेग, ग्रीन पेपर सील, स्ट्रिप सील प्राप्त कर मतदान से पूर्व 3 घंटे पहले की अवधि में पीओ को हस्तगत कराना है। वहीं मतदान अवधि में विधि व्यवस्था का संधारण कर मतदान समाप्ति के पश्चात पीओ,पी 1, पी 2 के साथ बज्रगृह पहुंचकर सामग्री जमा करने तक की सारी विधि से अवगत कराया गया।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…