Bihar

बिहार सरकार की स्‍कालरशिप स्‍कीम के लिए जल्‍दी करें आवेदन, हर छात्र को 12 हजार रुपए देगी सरकार

बिहार में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पूरी प्रक्रिया जारी कर दी है। यह योजना राज्‍य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए जारी की गई है। इस छात्रवृत्ति के तहत कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये तक सालाना की मदद छात्रवृत्ति स्वरूप प्रदान की जाएगी।

परीक्षा के लिए नहीं देना है कोई शुल्‍क 

इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को कोई शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा केंद्र सभी जिला मुख्यालयों पर बनाये जाएंगे। इस योजना के तहत देशभर में एक लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिसमें 5433 बिहार के लिए कोटा निर्धारित किया गया है।

सातवीं की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक जरूरी 

इस परीक्षा के लिए वहीं विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो सातवीं की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा में मानसिक योग्यता से जुड़े सवाल होंगे। इसमें कुल 90 अंकों के 90 सवाल होंगे। इसके लिए 90 मिनट समय निर्धारित किया गया है।

दूसरी पाली में शैक्षिक योग्‍यता की परीक्षा 

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में शैक्षिक योग्यता परीक्षा भी 90 अंकों की होगी। उसके लिए भी 90 मिनट का समय निर्धारित है। इसके लिए स्कूलों को एससीईआरटी के वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा। इसके लिए 12 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक की अवधि निर्धारित किया गया है।

6 नवंबर तक आवेदन करने का मौका 

परिषद् द्वारा स्कूल का सत्यापन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। 12 अक्टूबर से 6 नवंबर तक परीक्षार्थी पंजीयन एवं आवेदन कर सकते है। परीक्षार्थी के आवेदन को स्कूल द्वारा 9 नवंबर तक स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। परीक्षा के लिए 8 से 18 दिसंबर तक प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

योजना के लिए ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए आपको SCERT PATNA की आधिकारिक वेबसाइट https://scert.bihar.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको Online Application Portal for (NMMSS) National Means Cum Merit Scholarship Scheme Examination पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको NMMSS Academic Year-2022-23, Project Year-2023-24 में Registration और Application Submission Portal का लिंक मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

6 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

7 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

14 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

15 घंटे ago