Samastipur

समस्तीपुर के डीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर 30 कर्मियों की काटी हाजिरी, किया जवाब-तलब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने बुधवार को विभूतिपुर प्रखंड में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 30 कर्मियों को अनुपस्थित पाने पर नाराजगी जताने के साथ जवाबतलब किया। मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने सीएचसी, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय और रानीराज किशोरी बालिका हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मियों में हडकंप मचा रहा।

विभूतिपुर आगमन के बाद डीएम ने सबसे पहले सीएचसी का निरीक्षण किया। जहां चिकित्सक डॉ. तुषांत, डॉ. करिश्मा, हेल्थ मैनेजर संजय कुमार, जीएनएम सुधा कुमारी, कल्पना, एएनएम श्वेता, रिंकी, राज नंदनी, अंजनी, वार्ड अटेंडेंट उपेन्द्र उपाध्याय, विनोद कुमार दास, तिला देवी, मो. नसीम, कन्हैया चौधरी, प्रदीप कुमार साहू, अंजनी कुमार वत्स, विजय कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार आदि अनुपस्थित मिले।

वहीं पूछने पर अस्पताल का एक उपस्थिति रजिस्टर नही मिलने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए उस रजिस्टर के सभी कर्मी को अनुपस्थित करने का आदेश दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान ही स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर, दोनों चिकित्सक आदि उपस्थित हो चुके थे।

उन्होंने डीएम से गुहार भी लगाई पर डीएम ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद डीएम ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कैश बुक आदि देखकर की जांच की। डीएम ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में कर्मियों के नेम प्लेट और परिचय पत्र नहीं पाकर फटकार लगाई। प्रखंड नजारत का निरीक्षण के बाद कैश बुक देखकर चुनाव से संबंधित एक लंबित भुगतान पर नाजिर को तीन दिन के अंदर भुगतान करने का आदेश दिया।

इसके बाद डीएम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां कार्यालय तो खुला था, लेकिन सभी कर्मी अनुपस्थित थे। लेखापाल निरंजन कुमार कर्ण, कार्यपालक अमोल कुमार झा, एलएस सुमन कुमारी, बबीता कुमारीं, उषा कुमारी, अफसाना परवीन, रेणु कुमारी, रजनी कुमारी, कंचन कुमारी, रानी देवी, बीसी कैलाश दास, लिपिक ईश्वरचंद्र झा, कार्यपालक सहायक रौशन कुमार सिंह की डीएम ने हाजरी काट दी।

रानी राज किशोरी बालिका उच्च विद्यालय में भी निरीक्षण के समय एक शिक्षक अनुपस्थित पाये गये जबकि एचएम अवकाश पर थे। निरीक्षण में रोसड़ा एसडीओ ब्रजेश कुमार, बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान, सीओ अशोक कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय शंकर ठाकुर आदि भी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago