Samastipur

समस्तीपुर के डीएम ने औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर 30 कर्मियों की काटी हाजिरी, किया जवाब-तलब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने बुधवार को विभूतिपुर प्रखंड में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 30 कर्मियों को अनुपस्थित पाने पर नाराजगी जताने के साथ जवाबतलब किया। मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने सीएचसी, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय और रानीराज किशोरी बालिका हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इससे कर्मियों में हडकंप मचा रहा।

विभूतिपुर आगमन के बाद डीएम ने सबसे पहले सीएचसी का निरीक्षण किया। जहां चिकित्सक डॉ. तुषांत, डॉ. करिश्मा, हेल्थ मैनेजर संजय कुमार, जीएनएम सुधा कुमारी, कल्पना, एएनएम श्वेता, रिंकी, राज नंदनी, अंजनी, वार्ड अटेंडेंट उपेन्द्र उपाध्याय, विनोद कुमार दास, तिला देवी, मो. नसीम, कन्हैया चौधरी, प्रदीप कुमार साहू, अंजनी कुमार वत्स, विजय कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार आदि अनुपस्थित मिले।

वहीं पूछने पर अस्पताल का एक उपस्थिति रजिस्टर नही मिलने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए उस रजिस्टर के सभी कर्मी को अनुपस्थित करने का आदेश दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान ही स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर, दोनों चिकित्सक आदि उपस्थित हो चुके थे।

उन्होंने डीएम से गुहार भी लगाई पर डीएम ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद डीएम ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कैश बुक आदि देखकर की जांच की। डीएम ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में कर्मियों के नेम प्लेट और परिचय पत्र नहीं पाकर फटकार लगाई। प्रखंड नजारत का निरीक्षण के बाद कैश बुक देखकर चुनाव से संबंधित एक लंबित भुगतान पर नाजिर को तीन दिन के अंदर भुगतान करने का आदेश दिया।

इसके बाद डीएम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां कार्यालय तो खुला था, लेकिन सभी कर्मी अनुपस्थित थे। लेखापाल निरंजन कुमार कर्ण, कार्यपालक अमोल कुमार झा, एलएस सुमन कुमारी, बबीता कुमारीं, उषा कुमारी, अफसाना परवीन, रेणु कुमारी, रजनी कुमारी, कंचन कुमारी, रानी देवी, बीसी कैलाश दास, लिपिक ईश्वरचंद्र झा, कार्यपालक सहायक रौशन कुमार सिंह की डीएम ने हाजरी काट दी।

रानी राज किशोरी बालिका उच्च विद्यालय में भी निरीक्षण के समय एक शिक्षक अनुपस्थित पाये गये जबकि एचएम अवकाश पर थे। निरीक्षण में रोसड़ा एसडीओ ब्रजेश कुमार, बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान, सीओ अशोक कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय शंकर ठाकुर आदि भी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो पुराने मामलों यें 6 फरार आरोपित गिरफ्तार, मारपीट और ह’त्या के प्रयास के मामलों में लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की…

7 घंटे ago

शहर के आर्या समाज रोड में कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली खाद व कीटनाशक बरामद, दुकान सील; नगर थाने में FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…

8 घंटे ago

विद्यापतिधाम में आज से तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का आगाज, उप-मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, महाकवि की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…

8 घंटे ago

कार्तिक पूर्णिमा मेला पर 24 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, समस्तीपुर व सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज में आज शुरू होगा MBBS सत्र, व्हाइट कोट सेरेमनी भी होगी

समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…

10 घंटे ago

शहीद CRPF जवान के बेटे को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा देगा ‘होली मिशन स्कूल’

समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…

18 घंटे ago