Bihar

लिटमस टेस्ट में पास हुए चपरासी से असिस्टेंट प्रोफेसर बने डा. कमल किशोर, TMBU ने दी क्लीन चिट, सौंपा नियुक्ति पत्र

हां-ना करते आखिरकार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पीजी अंबेडकर विचार के चपरासी कमल किशाेर मंडल इसी विभाग में असिस्टेंट प्राेफेसर बन गए। अब वह पीजी विभाग के छात्रों को बाबा साहेब डाॅ. अंबेडकर के विचार पढ़ाएंगे, क्योंकि इंटर और स्नातक की पढ़ाई यहां नहीं होती है।

मंगलवार की रात ही वीसी प्रोफेसर जवाहर लाल ने कमल के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने वाले फाइल पर दस्तखत कर दी थी। जिसके बाद बुधवार को अधिसूचना जारी कर रजिस्टार डॉक्टर गिरिजेश नंदन कुमार ने आधिकारिक मुहर लगा दी।

चयनित होने के बावजूद बैठी थी जांच

कमल किशोर मंडल इसी यूनिवर्सिटी में 2003 से 2009 तक नाइट गार्ड,फिर उसके बाद चपरासी बने थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। पहले पीजी फिर पीएचडी उसके बाद नेट क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन दिया था। चयनित होने के बाद कमल के ऊपर जांच बैठ गई थी। कि आखिर कमल ने ड्यूटी करने के दौरान पढ़ाई कैसे की। कमल ने अपनी बात रखी थी।

उन्होंने बताया कि वो नाईट में ड्यूटी फिर दिन में पढ़ाई करते थे। पूरे जांच की प्रक्रिया के कमल को क्लीन चिट दे दी गई। इसी के साथ कमल को नियुक्ति पत्र मिल गई है। कल संभवत उनकी ज्वाइनिंग होगी। कमल ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पत्र लेने से पहले उसने बुधवार को चपरासी पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद उन्होंने नियुक्ति पत्र लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago