समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमेहसी से बरहेता मुख्य पथ के बेलसंडी गाछी के निकट रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने छिनतई की। कर्मी से बदमाशों ने मोबाइल, डिक्की में रखे कागजात, सामान व बाइक की चाभी छीन ली। हालांकि कर्मी के पास रुपया नही था।
इस बाबत एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना के काझा बरकौनी निवासी कुमार शशिभूषण ने चकमेहसी थाने में सूचना दी है। कर्मी ने बताया कि बरहेता से चकमेहसी के बेलसंडी गाछी के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल सहित डिक्की में रखे कागजात, सामान व गाड़ी की चाभी छीन लिया। कर्मी ने बताया कि वह दरभंगा जिले के पटोरी स्थित फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और रविवार को क्षेत्र विजिट के लिए आया था। सूचना पर चकमेहसी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…