Bihar

B.Ed एडमिशन: ऑन-द स्पॉट फेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू, पांच हजार सीटों के लिए भरे जाएंगे फॉर्म

बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की दो वर्षीय बीएड (B.Ed) एवं शिक्षा शास्त्री में तीन चरण की नामांकन प्रक्रिया के हो जाने के बाद भी कुछ सीटें बच गई हैं. इन बची हुई सीटों पर आज यानी 10 अक्टूबर 2022 को ऑन-द स्पॉट चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर कॉलेजों और संस्थानों में बची हुई सीटों की लिस्ट मौजूद है, जहां से उम्मीदवार चेक कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू है.

आवेदन फॉर्म 11 तक भरे जाएंगे

ऑन द स्पॉट चरण के तहत योग्य उम्मीदवार प्रवेश (admission) के लिए आवेदन फॉर्म 10 से 11 अक्टूबर 2022 तक भर सकते हैं. वहीं मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी. दो वर्षीय बीएड 2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने इस चरण में भी उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा. मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 13 से 17 अक्टूबर तक होगी.

पांच हजार से अधिक सीटें रिक्त

बता दें कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में कुल 37,400 सीटें. यहां तीन चरण की नामांकन प्रक्रिया के दौरान 32,383 उम्मीदवारों का एडमिशन हो चुका है और अब भी 5,017 सीटें खाली हैं. ऑन-द स्पॉट चरण की प्रक्रिया के दौरान इन्हीं सीटों को भरा जाएगा.

हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रो मेहता ने कहा कि सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को किसी तरह की असुविधा होती है, तो वे इन हेल्पलाइन नंबरों 07314629842, 9431041694, 9931729795, 9431041696 पर संपर्क कर सकते हैं. यही नहीं उम्मीदवार ईमेल helpdeskcetbed2022@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago