Samastipur

समस्तीपुर: दुकान में घुसकर लूटपाट के दौरान व्यवसायी को मारी गोली, घटना के बाद भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने पकड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। लूट, हत्या, छिनतई और फायरिंग जैसी घटनाएं आम हो चली है। ताजा मामला मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाज़ार समिति के पास की है जहां नकाबपोश दो की संख्या में अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर किराना व्यवसायी की दुकान में घुसकर गल्ले में रखा रूपया लूट लिया।

इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्थिति में गिरफ्तार बदमाश को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में जख्मी व्यवसायी अनिल कुमार का बताना है कि वो दुकान पर बैठे थे तभी मास्क लगाए दो बदमाश पिस्टल के बल पर उसके गले में रुपए लेकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।

घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ा गया है वहीं एक भागने में सफल रहा। वहीं इस मामले पर सदर डीएसपी सेहबान हबीब फ़ख़री का बताना है कि किराना व्यवसायी से लूट का असफल प्रयास किया गया है। इस दौरान विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। एक आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया है, वहीं दूसरा फरार हो गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के अविनाश कुमार के रूप में हुई है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

6 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

12 घंटे ago