बिहार की राजधानी के बड़े अस्पताल एनएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह निलंबित हो गए हैं। गुरुवार की रात उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने एनएमसीएच का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां कई तरह की अनियमितताएं पाईं। खासकर मरीजों के बेड को लेकर अव्यवस्था थी। डेंगू के मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ रखा गया था। यही नहीं कई मरीजों ने भी व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायतें की थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भी गहरी नाराजगी प्रकट की थी। डॉ. विनोद के सस्पेंड होने के बाद आईएमए भड़क गया है और शनिवार को आपात बैठक बुलाई है।
तेजस्वी ने एनएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के लिए ऑन स्पॉट कई निर्देश भी दिए थे। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को भी इसपर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद कार्य में लापरवाही, अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन नहीं करने, प्रशासनिक अक्षमता तथा विभागीय निदेशों की अवेहलना करने के कारण मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट के निलंबन पर भड़का आईएमए, बुलाई आपात बैठक
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एनएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह को निलंबित करने पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। साथ ही शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीएस सिंह ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। दरअसल, सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए डॉक्टरों को प्रताड़ित कर रही है। खुद कटघरे में होने के बावजूद डॉक्टरों पर कार्रवाई करती है। यह हमें स्वीकार्य नहीं।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर कम संसाधनों के बाद भी बेहतर परिणाम दे रहे हैं। सरकार डॉ. विनोद कुमार सिंह का निलंबन तत्काल वापस ले। यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। डॉक्टर शनिवार को बैठक कर इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…
समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…
समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…