राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे एवं बिहार के वन व पर्यावरण मंत्री बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के अंदाज जुदा रहे हैं। यह अध्यात्म से जुड़े तेज प्रताप की शक्ति है कि उनकी इच्छा हुई और साईं बाबा ने चमत्कार किया। बाबा की भभूत लिफाफे में आ गई। तेज प्रताप यादव के साथ ऐसी अलौकिक घटनाएं पहले भी होती रहीं हैं। बीते साल अगस्त में उन्होंने बताया था कि उनका भाषण सुनने भूत (Ghost) भी आते रहे हैं तथा उन्होंने उससे बात भी की। इसके पहले साल 2018 में उन्होंने अपने पटना के बंगले में भूत छोड़ दिए जाने की बात कही थी।
बात अगस्त 2021 की है। तब उन्होंने कहा था कि वे सपने में समस्तीपुर के हसनपुर का दौरा करने गए थे। वहां एक पेड़ पर बैठे भूत ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसपर तेज प्रताप नहीं डरे और भगवान शिव का नाम लिया। फिर भूत से पूछा कि वह क्यों आया है? बकौल तेज प्रताप, भूत ने बताया कि वह उनका भाषण सुनने आया है।
तेज प्रताप यादव का भूतों से यह पहला सामना नहीं था। इसके पहले साल 2018 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के दौर में तेज प्रताप यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था। तब उन्होंने बंगले में भूत छोड़ दिए जाने का आरोप लगाया था। तब तेज प्रताप यादव के इस आरोप पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पलटवार किया था कि खुद भूत लोग (Lalu Family) भूतों की बात करते हैं। बताते चलें कि उन दिनों महागठबंधन (Mahagathbandhan) सरकार गिरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रहे तेज प्रताप को देशरत्न मार्ग स्थित तीन नंबर का बंगला खाली करना था।
अब बाद ताजा घटना की। तेज प्रताप यादव के अनुसार बीते बुधवार को उन्हें घर और कार्यालय में लिफाफे में साईं बाबा की भभूत मिली। इसके पहले उन्होंने साईं बाबा को स्मरण करते हुए चमत्कार की इचछा करते हुए भभूत मांगा था। तेज प्रताप के अनुसार उनकी शिरडी वाले साईं बाबा में गहरी आस्था है, जो इस घटना के बाद अटूट हो गई है।
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…