Samastipur

पर्व त्योहार आते ही फिर से टिकट दलालों की सक्रियता बढ़ी, समस्तीपुर में 14 रेल टिकट दलाल गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पर्व त्योहार आते ही फिर से ई-टिकटिंग में टिकट दलालों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है। इसको लेकर रेल मुख्यालय के आदेश पर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों में ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाया। इसमें केवल समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्थानों से 14 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दर्जन भर से अधिक टिकट दलालों को रडार पर रखकर निगरानी की जा रही है।

ईसीआर के सीपीआरओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि आरपीएफ द्वारा सभी मंडलों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक दिन में टिकट दलाली के कुल 55 मामले दर्ज करते हुए 58 टिकट दलालो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार टिकट दलालों से आगे की अलग-अलग तिथि के लिए बुक किए गए एक लाख 64 हजार मूल्य का 94 यात्रा टिकट, जबकि पूर्व की यात्रा तिथि के लिए बुक हुए लगभग 23.5 लाख मूल्य का 1650 यात्रा टिकट बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर में सर्वाधिक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार सोनपुर में 11, दानापुर मंडल में 12, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 11 एवं धनबाद मंडल में 07 टिकट दलाल गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

26 मिनट ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago