समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत स्थित भुसारी बांध के समीप बदमाशों ने बुधवार देर शाम बाइक सवार दिव्यांग युवक को रोककर धारदार चाकू से उसके गुप्तांग और गर्दन पर वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी दिव्यांग युवक को लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया।
जख्मी की पहचान रामनाथपुर छतौना गांव के श्याम ठाकुर के पुत्र अमन कुमार (18) के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने बताया कि अमन पैर से दिव्यांग है। बुधवार शाम वह अपने पड़ोसी के साथ बाइक से दूध लाने गया था। उसी दौरान भुसारी बांध पर रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे घेरने के बाद मारपीट करने के बाद धारदार हथियार से उसका नाजुक अंग काटने के साथ गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की।
उधर, अमन के साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक भागकर ग्रामीणों के पास गया और सहायता मांगी। जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अमन को लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर : जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार…
समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…
समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…
समस्तीपुर : जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कॉफी…