समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर से बड़ी खबर मिली है जहां बेखौफ अपराधियों ने दशहरा के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजना पंचायत के बांकीपुर गांव की है। मृतक की पहचान इसी गांव के सुरेंद्र राय के 26 वर्षीय पुत्र लालू राय रूप में की गई है।
बताया जाता है कि अपराधियों ने देर शाम लालू राय को उसके घर से बुलाकर उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक पर आधे दर्जन से अधिक गोलियों के निशान मिले है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या किन कारणों से हुई है फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…