Bihar

नोएडा में 5 करोड़ के मोबाइल चोरी कर बिहार में बन गया साधु, गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने की खूब ‘मेहनत’

अमीर बनने की चाहत में करीब 4 साल पहले ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी से शातिर ने 5 करोड़ रुपये के मोबाइल चुरा लिए थे। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी और वह बिहार में साधु के भेष में रहा था। उस पर गैंगस्टर लगाया गया और 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को भी उस तक पहुंचने के लिए साधु का भेष धारण करना पड़ा। तब जाकर उसका सुराग लगा और बिहार के एक यूनिवर्सिटी के मंदिर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि थाना इकोटेक-प्रथम क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल कंपनी से करीब 4 वर्ष पहले 5 करोड़ रुपये कीमत के 6800 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों ने बिहार के दरभंगा निवासी अमितेश समेत 31 कर्मचारियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कंपनी में जॉब करता था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनके कब्जे से 1415 मोबाइल पुलिस बरामद कर चुकी है।

जमानत के बाद दोबारा कोर्ट में नहीं हुआ पेश

इस मामले की जांच दनकौर पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी जेल से जमानत पर आने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। कई बार कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दनकौर पुलिस को दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के वक्त दिल्ली में रहता था। जमानत पर आने के बाद उसने वहां से अपना ठिकाना बदल लिया। इसके चलते उसकी तलाश करना काफी मुश्किल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। साथ ही, अधिकारियों ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

पुलिस को भी बदलना पड़ा भेष

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने मूल निवास दरभंगा (बिहार) में रह रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो यूपी पुलिस को वर्दी होने के चलते लोगों ने उसका पता नहीं बताया। पुलिस उसकी तलाश करती रही। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने साधु का भेष धारण किया और लोगों से आरोपी अमितेश के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह कई वर्षों से कादिराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी के मंदिर में साधु बनकर रहता है। इसके बाद पुलिसकर्मी भी साधु के भेष में आरोपी के पास पहुंचा। उसकी पहचान कन्फर्म करने के बाद सूचना अन्य पुलिसकर्मियों को दे दी। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से धर दबोचकर स्थानीय कोतवाली में ले गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को दनकौर कोतवाली लेकर आई।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago