Samastipur

दुर्गा मेले पर बेमौसम बारिश की मार, रो रहे दुकानदार; बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बरसात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में 2 साल बाद फिर से आयोजित दुर्गा मेले पर बेमौसम बारिश की मार पड़ रही है। कई जिलों में सोमवार की रात से हो रही बारिश के चलते मेले का मजा किरकिरा हो गया है। जगह-जगह पर बनाये गए दुर्गा पूजा पंडालों में बारिश का पानी घुस गया है और लगातार बारिश से पंडाल अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। नवमी के दिन बारिश के चलते मेले में खास रौनक नहीं दिखी। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में दुकानदारी की आस में बैठे लोगों को इस बार निराशा ही हाथ लग सकती है।

दशहरा के दिन भी बारिश के आसार 

सूबे के 12 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत सूबे के अन्य जिलों में अगले 2 दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। अष्टमी और नवमी पर बारिश के बाद फींका पड़ रहे दुर्गा मेले में दशहरा के दिन भी रौनक लौटने की उम्मीद नहीं दिख रही है। अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना जताई गयी है।

समस्तीपुर में मानसून का मिजाज सोमवार की शाम से ही बदल गया है। जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं आसपास के जिलों में भी बारिश होने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार की देर रात से ही लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घरों पर कैद कर दिया है। बिहार के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

बारिश की मार सह रहे छोटे दुकानदार

दुर्गा मेले में कमाने की सोचने वाले छोटे दुकानदारों पर मौसम की मार पड़ रही है। ठेले पर खिलौने बेचने वाले और खाने पीने का सामान बेचने वाले छोटे दुकानदारों की लागत भी डूब सकती है। बीते दो साल से कोरोना के चलते दुर्गा मेला इस बार आयोजित हो पाया है। ऐसे में अपनी पूंजी लगाकर मेले में दुकान कर रहे दुकानदारों को घाटा झेलना पड़ सकता है। कर्ज लेकर मेले में कमाकर चुकाने की आस में बैठे दुकानदारों पर बारिश का बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने तात्कालिक येलो अलर्ट जारी कर 13 जिलों में बारिश की आशंका जताई है। पटना, नालंदा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, छपरा, सीवान, वैशाली, नवादा, बेगूसराय, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवातीय मौसम का असर अगले 2 दिनों तक बना रह सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago