Samastipur

दुर्गा उपासना के बीच समस्तीपुर में ‘दुर्गा’ की गला रेतकर निर्मम ह’त्या से कृष्णापुरी मोहल्ले में फैली सनसनी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर अमीरगंज मोहल्ला निवासी फुलेन्द्र पासवान की पुत्री दुर्गा कुमारी (17) की शनिवार की रात्रि गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। रविवार सुबह कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय (RNAR काॅलेज) के पीछे गली में बीच सड़क पर खून से लथपथ शव मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मृतका के स्वजनों से शव की शिनाख्त की। पुलिस शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में शव का अंत्यपरीक्षण कराया गया।

मृतका के पिता फुलेन्द्र पासवान ने बताया कि उसकी पुत्री दुर्गा कृष्णापुरी मोहल्ला में ही एक चिकित्सक के यहां दाई का काम करती थी। हर दिन की तरह शनिवार शाम पांच बजे चिकित्सक के यहां जाने के लिए घर से पैदल निकली। शाम करीब सात बजे तक वापस घर नहीं लौटी तो अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने चिकित्सक के यहां जाकर इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह काम पर नहीं गई थी। इसके बाद स्वजन आसपास खोजबीन करने लगे। रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली।

बताया कि बीते तीन चार माह से एक युवक उसकी पुत्री को परेशान कर रहा था। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई थी। इसको लेकर पुत्री की हत्या की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago