बिहार में राजद और जदयू की महागठबंधन सरकार की दिन क्या सच में पूरे हो गए? भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने ऐसा ही दावा किया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है कि सीएम नीतीश कुमार अब जा रहे हैं।
बोरिया बिस्तर बांध लें नीतीश कुमार
सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अब बोरिया बिस्तर बांध लें। राजद ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है।
राजद ने लिख दी है नीतीश कुमार की पटकथा
सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार का क्या हश्र होने वाला है इसकी पूरी पटकथा राजद की ओर से लिखी जा चुकी है। आपको बता दें कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले की पुष्टि सुधाकर सिंह के पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कर दी है। सुधाकर के निर्णय से सियासत तेज हो गई है।
महागठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी
इधर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राजद और जदयू के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जो खींचतान चल रही है। इससे साफ प्रतीत होता है कि महागठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। बिहार में विधानसभा का मध्यावधि चुनाव होने की प्रबल संभावना है।
नीतीश कुमार नहीं छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी
नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री पद का त्याग नहीं करेंगे। अग्रवाल ने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अपराध चरम पर है। 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का जो वायदा किया गया है उस पर काम करना चाहिए।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…