Bihar

बिना खेत के खेती! बिहार की सुनीता PVC पाइप में उगा रहीं सब्ज़ी, मिल चुके हैं कई अवार्ड्स

बिहार में खेती के लिए किसान नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। वही महिलाएं भी नई तकनीक से खेती कर खाने लायक सब्ज़ियां घर पर ही उगा ले रही हैं। आज हम आपको बिहार के छपरा ज़िले की रहने वाली महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नए तरीक़े से खेती कर सबको हैरान कर दिया है। आम तौर पर लोग ‘टेरिस गार्डेन’ में कई तरह की सब्जी और फल उगा रहे हैं। सुनीता ने इस तकनीक से ज़रा हटके वर्टिकल गार्डेनिंग की तकनीक को अपनाया है। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती बांस और पीवीसी पाइप के ज़रिए की और खाने लायक सब्जियां उगाई हैं।

वर्टिकल गार्डेन किसे कहते हैं ?

सुनीता प्रसाद की खेती के इस अनोखे इजाद को देखर कर लोग काफी हैरत कर रहे हैं। बांस और पीवीसी पाइप के ज़रिए खेती की इस तकनीक को वर्टिकल गार्डनिंग (वर्टिकल गार्डेन) कहा जाता है। आपको बता दें कि वर्टिकल गार्डन तकनीक के ज़रिए कम जगहों में बहुत सारी सब्जियां उगाई जा सकती हैं। सुनीतो को शुरू से ही खेती का शौक था, उनके घर में बरतन टूट जाने पर वह उसमें मिट्टी भर कर पौधा लगाया करती थी। मीडिया से मुखातिब होते हुए सुनीता ने अपनी खेती का आईडिया शेयर किया, उन्होंने बताया कि एक वह कबाड़ी वाले को खराब सामान बेच रही थीं।

बांस में मिट्टी भर कर सब्जियों की खेती

कबाड़ी वाले को रद्दी बेचने के दौरान उनकी नज़र कबाड़ी वाले की साइकिल पर रखे पाइप पर पड़ी। फिर उन्होंने वह पाइप खरीद कर टेरिस पर रखा दिया। वक्त गुज़रता रहा पाइप में मिट्टी जमने की वजह से घास उगने लगा। सुनीत ने जब पाइप में घास उगता देखा तो उसे आइडिया आया कि क्यों ना पाइप के ज़रिए सब्जियों की खेती की जाए। उन्होंने सब्जी उगाने का प्रोयग किया और कामयाब भी हुईं। इसके बाद उन्होंने ऑप्शन के तौर पर बांस में मिट्टी भर सब्ज़ी उगाने की कोशिश की, इसमें भी उन्हें कामयाबी मिली।

बांस और पीवीसी पाइप के ज़रिए खेती

सुनीता प्रसाद का दोनों प्रयोग कामयाब होने के बाद वह वर्टिकल गार्डनिंग बांस और पीवीसी पाइप के ज़रिए लगभग सभी मौसमी सब्जियों की खेती करती है। ग़ौरतलब है कि सुनीत के टेरेस पर एक भी गमला नहीं है, वह सिर्फ बांस औऱ पाइप के ज़रिए सब्जियां उगा रही हैं। आप भी इस खेती को आज़मा सकते हैं, अगर आपको पीवीसी पाइप खरीदना मंहगा पड़ रहा है तो आप वर्टिकल गार्डन में बांस का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीवीसी पाइप के मुकाबले में बांस सस्ते में मिल जाता है। एक बांस के करीब चार भाग बना सकते हैं।

कम खर्च में उगाएं ऑर्गेनिक सब्जी

पीवीसी पाइप खरीदने में खर्च की बात की जाए तो 1 हज़ार रुपये में 5 फीट के दो पाइप आ जाएंगे, जिसमे करीब 5 तरह की सब्जियों की खेती हो सकती है। वहीं पीवीसी पाइप के ज़रिए बांस का इस्तेमाल करने में 100 रुपये से कम ही खर्च होगा। बांस को चार भागों में काट कर उसके चारों तरफ प्लास्टिक लगाने होंगे। इस तरह आप कम लागत में अपने परिवार के लायक मौसमी सब्जी उगा सकेंगे। आर्गेनिक सब्जी आज की तारीख में बाज़ार में मिलना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए वर्टिकल गार्डेन में आप अपनी मनपसंद सब्जी उगा कर खा सकते हैं।

सुनीता प्रसाद को मिले कई अवार्ड्स

सुनीता प्रसाद इस अनोखे तकनीक से खेती कर भिंडी, बैंगन, गोभी और स्ट्रॉबेरी तक उगा रही हैं। सुनीता को अपने इस प्रयोग के लिए ‘किसान अभिनव सम्मान’ से नवाज़ा जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई औऱ अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया है। सुनीता की खेती के तक्नीक को देख कर स्थानीय लोगों का कहना है, यह बहुत सरल खेती है। इस तरह की खेती के ज़रिए इंसान अपनी मनपसंद की सब्ज़ी उगा सकता है। कम लागत में अच्छी खेती कर इंसान अपने परिवार के लायक पसंदीदा ऑर्गेनिक सब्ज़ी उगा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago