समस्तीपुर :- दीपावली व छठ को देखते हुए पपरदेशो से लोगों का आना शुरू हो गया है। जिस कारण दिल्ली पंजाब, मुंबई, कोलकाता आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने चौकसी का आदेश जारी किया है। इस दौरान मंगलवार शाम आरपीएफ के जवानों ने डॉग एस्क्वायड के साथ समस्तीपुर स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान दिल्ली से लौट रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस, कोलकाता जा रही गंगासागर एक्सप्रेस, जयनगर पटना पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि विभिन्न ट्रेनों की बोगियों में यात्रियों के सामानों की जांच की। जांच के दौरान डॉग एस्क्वायड टीम को भी लगाया गया था।
आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि दिल्ली पंजाब आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ का फायदा उठाकर शराब कारोबारी प्रदेशों से शराब लेकर पहुंच सकते हैं, जिसको देखते हुए चौकसी बरती जा रही है। विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान और छठ तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम डॉग एस्क्वायड के राजीव कुमार यादव, बी खलखो की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी, वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गंगा सागर एक्सप्रेस, जयनगर- पाटलिपुत्रा इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की विभिन्न बाेगियों में यात्रियों के सामानों की जांच की। हालांकि जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…