Samastipur

पैसेंजर के सामान में विदेशी शराब के साथ GRP ने तीन कुलियों को पकड़ा, आक्रोशित अन्य कुली ने थाने को घेरा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब ट्रेन से पैसेंजर का सामान ढोकर प्लेटफार्म से बाहर ला रहे तीन कुलियों को जीआरपी पुलिस ने विदेशी शराब के साथ पकड़ने के बाद हिरासत में ले लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर सभी कुलियों ने समस्तीपुर रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने का घेराव कर दिया।

बताया गया है कि बैच नंबर 180 जितेंद्र कुमार, बैच नंबर 111 कमलेश कुमार और बैच नंबर 82 लाल साहब तीनों कुली गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से पैसेंजर का सामान ढोकर ट्रेन से बाहर ला रहे थे। इसी दौरान जीआरपी ने कुलियों के द्वारा लाए जा रहे समान को चेक किया गया। जिसमें विदेशी शराब पाया गया। जिसे जीआरपी के द्वारा जब्त करते हुए तीनों कुलियों को हिरासत में ले लिया गया।

तीनों कुलियों को हिरासत में लिये जाने की सूचना के बाद अन्य सभी कुली आक्रोशित हो गए और सभी कुलियों ने जीआरपी थाने का घेराव कर दिया। वहीं, मौके से शराब कारोबारी फरार हो गया। हिरासत में लिये गये कुलियों ने बताया की यात्री ने उन सभी को किताब उठाकर ले चलने की बात बताई थी। समाचार लिखे जाने तक सभी कुली थाने पर जुटे हुए ही थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago