Samastipur

समस्तीपुर में छठ घाट बना रहे दो युवक डूबे, पर्व के दौरान चीख-पुकार से गांव हुआ गमगीन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा पुल के पास छठ घाट बनाने के दौरान दो युवक की रविवार दोपहर नून नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हलई ओपी के वन वीरा पंचायत के मोहमदपुर वार्ड संख्या-13 निवासी वीरेंद्र शर्मा के पुत्र विशाल कुमार शर्मा (18 वर्ष) व सुरेंद्र शर्मा के पुत्र मंतोष कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। कुछ देर पहले तक जो लोग छठ के गीत गा रहे थे वह करुण चित्कार से भरे थे। ‌

घटना के संबंध में परिजन ने बताया छठ पर्व मनाने के लिए के वरुणा पुल पर सुबह दोनों गांव के युवकों के साथ घाट बनाने के लिए गए थे। बताया गया है कि घाट बनाने के बाद लोग स्नान करने लगे इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई।

हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद युवकों ने दोनों को किसी तरह पानी के अंदर से निकाला। तत्काल दोनों युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मिट्टी कटाई के कारण नदी काफी गहरी हो गई है।

इस घटना से गांव में मातम का माहौल छा गया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे हैं। ​​​​​​​बनवीरा पंचायत मुखिया नारायण शर्मा जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है। अवैध मिट्टी खनन के कारण तट के नजदीक ही काफी गहरी नदी हो गई है। तीन-चार साल पहले भी उक्त स्थान पर 3 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी। जबकि पूर्व में भी अवैध मिट्टी खनन को लेकर शिकायत की जाती रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago