Samastipur

समस्तीपुर में चल रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्र के सभी सेंटर को-ऑर्डिनेटर को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एनसीसी उड़ान और लेट्स इंस्पायर बिहार के संयुक्त प्रयास से समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के सभी सेंटर को-ऑर्डिनेटर को अपर महानिदेशक के द्वारा सम्मानित किया गया। एनसीसी बिहार एवं झारखंड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम. इंद्रावालन ने बताया कि समस्तीपुर जिला एनसीसी के सदस्य के द्वारा जिले के 13 प्रखंडों में नि:स्वार्थ सेवा भाव से सलम बस्ती के बच्चे और सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 कक्षा तक के बच्चे को नि:शुल्क ट्यूशन के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क प्रति माह पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराया जाता हैै जो काफी सराहनीय है।

एनसीसी उड़ान डिस्ट्रिक्ट नोडल और फ्री टयूशन फॉर स्लम चाइल्ड मुहिम के संस्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि हमारी टीम का उद्देश्य है जो बच्चे कूड़ा-करकट चुनने, बचपन से भीख मांगने का आदत डाल रहे हैं, जो नशा का सेवन कर रहे हैं, जो किसी कारणवश विद्यालय नही जा रहे है। उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के जाने के लिए प्रेरित करना तथा उन सभी बच्चों को एक बेहतर मार्गदर्शन और फ्री टयूशन देना।

मौके पर एनसीसी उड़ान के सलाहकार समिति के ब्रिगेडियर प्रवीण देव, प्रेसिडेंट धीरज कुमार, डॉ० एसएन झा (पूर्व लोकपाल), पटना के महापौर संजय गोनिका, उड़ान के सभी डायरेक्टर ऑफ बोर्ड मेंबर तथा समस्तीपुर जिला के सभी निःशुल्क शिक्षा केंद्र के सेंटर को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्नी से मिलने समस्तीपुर आ रहे ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मी की सड़क हादसे में मौ’त

समस्तीपुर: पत्नी से मिलने समस्तीपुर आ रहे मोतिहारी ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत कर्मी चंदन…

30 मिनट ago

बिहार: भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की छात्रा, मानव तस्करों ने झांसा देकर दो बार रेड लाइट एरिया में बेचा

बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अकेली बैठी छात्रा को एक युवक ने नौकरी दिलाने का…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डेंगू जांच किट हुई खत्म, वार्ड में भी कोई व्यवस्था नहीं; PNC वार्ड के बाहर लगाया गया डेंगू वार्ड का पोस्टर

समस्तीपुर : बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी रहने के बावजूद समस्तीपुर सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दिव्यांग लाभुक से रिश्वत लेने के आरोप में डाटा एंट्री ऑपरेटर, दो दलाल और साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी के श्रम प्रवर्तन कार्यालय में दिव्यांग लाभुक से रिश्वत लेने के आरोप…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में DM का जन संवाद, लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में अश्लील गानों पर रील बनाने पर लगेगी रोक, SDO ने BDO, CO, थानाध्यक्ष व मंदिर न्यास समिति को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में पिछले कुछ महीनों से अश्लील एवं फूहड़ गानों पर…

15 घंटे ago