Samastipur

उजियारपुर में हुए किशोरी हत्याकांड मामले में BJP नेता को आरोपी बनाए जाने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में एक युवती के हत्याकांड मामले में भाजपा नेता को आरोपी बनाए जाने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बनते जा रहा है। मामले में गांव के फगनू दास के पुत्र कुशेश्वर दास, मो. शकीर के पुत्र मो. रिंकू व मो. नियाज के पुत्र सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूमान अहमद साबरी को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस की मानें तो घटना के पीछे प्रारंभिक छानबीन में फोटो विवाद सामने आ रहा है। किशोरी के एक सहेली का गांव के एक युवक के साथ एक संदिग्ध तस्वीर खिंचवाने की शिकायत किए जाने को लेकर आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी थी। इसके बाद घटना घटित हुई। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आरोपियों की संलिप्तता है।

वहीं थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अनुसंधान में और तथ्य उजागर होने की उम्मीद है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलुओं की गहराई से जांच में जुटी है। इधर आरोपी बने भाजपा नेता साबरी ने अपने को निर्दोष बताते हुए साजिश के तहत कांड में उनका नाम डालना बताया है।

बताते चलें कि शनिवार की अहले सुबह मृतका किशोरी का शव अपने ही घर के कमरे में फंदे के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ मिला था। उस समय वह घर में अकेली थी। इसके बाद सूचना पर पहुंची किशोरी की मां ने पुलिस को बयान देते हुए आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने के बाद हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

4 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago