Bihar

बिहार की लाखों लड़कियों को जल्‍दी ही मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्‍च, तुरंत करें अप्लाई

बिहार सरकार स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार रुपए देगी, जिसके लिए बिहार सरकार ने 32 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए हैं. पहले स्नातक पास लड़कियों को पैसे मिलने में काफी देरी होती थी लेकिन अब बिहार सरकार ने एक नया पोर्टल विकसित कर दिया है जिससे अब उस पोर्टल पर लड़कियां आवेदन कर फौरन 50 हजार रुपये ले सकती हैं.

जारी पोर्टल की मदद से छात्राएं सीधा मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत अप्लाई कर सकती हैं. उच्च शिक्षा निदेशालय ने बालिकाओं के लिए पोर्टल जारी किया है जिसमें आवेदन के बाद वेरिफिकेशन होगा और वेरिफिकेशन के तुरंत बाद छात्राओं को पैसे मिल जाएंगे.

राज्‍य सरकार ने इसके लिए 32 करोड़ 14 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं. आवेदन के बाद अगर विश्वविद्यालय की तरफ से सत्यापन करने में देरी होती है तो उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा. अब तक बिहार के विश्वविद्यालय में डेढ़ लाख सत्यापन के लिए आवेदन लंबित हैं.

सभी छात्राएं edudbt.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं, और इस आवेदन के लिए कोई लास्‍ट डेट निर्धारित नहीं की गई है. इच्‍छुक छात्राएं अपने आधार कार्ड के नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago