Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौ’त, दो की हालत गं’भीर

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार को ट्रक व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया है। जबकि मृतक का शव पुलिस ने जप्त कर लिया है।

मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा जटमलपुर गांव के रामचंद्र राय के पुत्र नीतीश कुमार (39 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि इस घटना में घायल इसी गांव के संतोष कुमार के पुत्र आदित्य राय (22 वर्ष) व रामवृक्ष दास का पुत्र सुमन कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है।

लोगों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जटमलपुर से समस्तीपुर आ रहे थे, इसी दौरान समस्तीपुर से दरभंगा की ओर बालू लोड जा रही ट्रक ने प्रखंड कार्यालय के पास तीनों को रौंद डाला। हालांकि इस घटना के दौरान ट्रक भी पलट गई।

इस घटना में मौके पर ही नीतीश कुमार की मौत हो गई, जबकि आदित्य और रोमन को लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago