Samastipur

ट्रेन की जिन बोगियों में रेस्टोरेंट खोलने का था प्लान उनमें उगे जंगल, असामाजिक तत्वों ने मिथिला पेंटिंग और बोगी का शीशा क्षतिग्रस्त किया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे यात्रियों के साथ समस्तीपुर शहरवासियों का रेल हैरिटेज में बैठकर खाने का सपना अब तक अधर में लटका हुआ है। गत वर्ष समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन रेलवे परिक्षेत्र स्थित ललित उद्यान के पास छोटी लाइन की पुरानी चार बोगियों से रेल हैरिटेज विकसित किया था। जहां रेस्टोरेंट के संचालन की योजना बनी थी। जहां रेलवे यात्री के अलावा शहर के लोग भी आकर रेस्टोरेंट का मजा लेते।

लाखों खर्च के बाद बोगियों को पुरानी एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम से सजाया गया, लेकिन इसका उद्घाटन आज तक नहीं हो पाया। नतीजा यह है कि रेल हैरिटेज की बोगियों पर जंगल उग आए हैं। बोगी की मिथिला पेंटिंग खराब हो चुकी है।

यहां तक की चार बोगियों में से एक बोगी जिसे एसी बोगी का लुक दिया गया था। असामाजिक तत्वों द्वारा उसके शीशे को तोड़कर बर्बाद कर दिया गया। प्रतीक के रूप में बनाये गए गार्ड व सिंगनल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जबकि इसे रेलवे व शहर का अनोखा रेल हैरिटेज बनाने की योजना थी। यहां होटलों की भीड़ से अलग लोगों को अलग हट कर एहसास होता। चुकी आसपास से ट्रेन गुजरने के कारण उन्हें लगता कि वह सफर कर रहे हैं। जबकि वह मात्र बोगी में बैठे रहते।

रेल मंडल से चलने वाली जानकी एक्सप्रेस, मिथिलांचल एक्सप्रेस, गंडक एक्सप्रेस एवं एक बोगी को एसी बोगी का लुक देकर निरीक्षण यान बनाया गया था। उक्त नामों में जानकी का जयनगर से मनीहारी के बीच परिचालन हो रहा है।

इस रेल हैरिटेज के शुरूआत से जहां रेलवे को लाभ मिलता वहीं स्थानीय तथा रेलवे यात्री को अलग हट कर सकुन का जगह उपलब्ध हो जाता। इस स्थान को प्लेटफार्म के साथ ही शहर से जोड़ने की योजना थी।

इसको लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के DRM ने बताया कि छोटी लाइन की पुरानी बोगियों को नया लुक दिया गया था। स्टेशन से यात्रियों को उक्त स्थल पर पहुंचने के लिए वैसी अच्छी कनेक्टिविट नहीं बन रही। जिस कारण ट्रेन की बोगी में रेस्टूरेंट नहीं खाला जा सका है। इस बोगी में आगे क्या किया जाएगा इस पर प्लान बनाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

5 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

6 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

17 घंटे ago