Bihar

बिहार के सभी NH पर लगाया जायेगा ऑटोमैटिक रडार गन, SMS से सीधे मोबाइल पर भेजी जायेगी जुर्माने की राशि

राज्य में एनएच पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड को माना जाता है. ऐसे में ओवर स्पीड को कम करने के लिए सभी एनएच पर आठ से 10 किलोमीटर पर ऑटोमैटिक रडार गन लगाया जायेगा, ताकि तय गति सीमा से तेज गाड़ी चलाने वाले हर वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया जा सकें. वहीं, जुर्माना लगाने के बाद गाड़ी मालिकों को इसकी सूचना ऑनलाइन यानी एसएमएस से भेजी जायेगी. रडार उन सभी एनएच पर लगाया जायेगा, जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं. साथ ही रडार लगाते समय भी दुर्घटना वाली जगहों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

बैंगलुरु के बाद अब दिल्ली में होगा प्रशिक्षण

राज्य के पांच अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बैगलुरु भेजा गया था. जहां से आने के बाद उन्होंने अपनी एक रिपोर्ट तैयार कर ली है. अब 29-30 को दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. जहां से आने के बाद यह अपनी पूरी रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे, ताकि सड़क दुर्घटना में ओवर स्पीड के मामले को कम किया जा सकें.

यह है दुर्घटनाओं का आंकड़ा

2021 में पांच नेशनल हाइवे सबसे खतरनाक साबित हुए थे. एनएच पर हो रहे हादसों में आधे से अधिक हादसे इन्हीं पांचों एनएच पर हो रहे है. इनमें सबसे खतरनाक एनएच-31 है. नवादा, बिहारशरीफ, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया व किशनगंज से होकर गुजर रहे. इस एनएच पर 644 सड़क दुर्घटनाएं हुई. इनमें 520 की मौत हो गयी. एनएच-28 दूसरे स्स्थान पर है. यह बेगूसराय, मुजफफरपुर व गोपालगंज से होकर गुजरने वाले इस एनएच पर 515 हादसे हुए, जिसमें 443 की मौत हुई.

अगर एनएच की बात करें, तो बिहार में कुल 3285 दुर्घटनाएं हुई है. इसी तरह तीसरे पर एनएच-30, चौथे पर एनएच-57 और पांचवें पर दो एनएच है. जिसमें कैमूर सासाराम व औरंगाबाद से होकर गुजरने वाली सड़क है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago