Samastipur

गुस्‍से ने उजाड़ा समस्‍तीपुर के व्‍यवसायी का भरा-पूरा परिवार, पति-पत्‍नी के झगड़े का हुआ खौफनाक अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- गुस्‍सा इतनी खराब चीज है कि उसके सामने वर्षों की बनी-बनाई चीजें बर्बाद हो जाती हैं। समस्‍तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में रहने वाले एक व्‍यवसायी के परिवार के साथ बुधवार को ऐसा ही हुआ है। बुधवार की सुबह पति-पत्‍नी के झगड़ेे ने ऐसा रूप लिया कि पूरा परिवार ही बिखर गया है।

पेट्रोल पंप सहित कई कारोबार के मालिक

समस्‍तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट गांव के रहने वाले व्‍यवसायी राजेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश प्रकाश उर्फ नीशू सिंह (48) ने बेगूसराय जिले की सीमा में जाकर बुधवार की सुबह आत्‍महत्‍या कर ली। उन्‍होंने अपनी पत्‍नी से विवाद के बाद आपा खो दिया। नतीजा है कि महज कुछ घंटों में ही पूरा परिवार खत्‍म हो गया। उनका दो-दो पेट्रोल पंप सहित अन्‍य कई तरह का कारोबार है।

समस्‍तीपुर के विद्यापतिनगर के रहने वाले थे नीशू

नीशू सिंह ने बुधवार को ट्रेन से कटकर आत्‍महत्‍या कर ली। इससे पहले उन्‍होंने अपनी पत्‍नी अनामिका देवी (42) को धारदार हथियार से मार डाला। उनकी पत्‍नी कैंसर से पीड़‍ित थीं। नीशू सिंह मूलत: समस्‍तीपुर जिले के विद्यापत‍ि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट गांव के रहने वाले थे।

बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर मिला शव

बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड पर सुरो गांव के सामने अप रेल लाइन पर पोल संख्या 198/14 – 15 के बीच मालगाड़ी से कटकर उन्‍होंने खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के ग्रामीणों ने बताया कि नीशू सिंह पेट्रोल पंप समेत अन्य कारोबार करते थे। बुधवार की सुबह अचानक कैंसर पीड़ित पत्नी से विवाद के पश्चात धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

कई और लोगों पर भी किया जानलेवा हमला

अपनी जान देने से पहले अंक‍ित ने अपने पुत्र, पुत्री व मां पर जानलेवा हमला कर उन्‍हें भी गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। वह खून से लथपथ कपड़े में ही सुरो गांव के समीप पहुंचे और रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago