समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिलाधिकारी आवास के सामने अवैध रूप से सड़क पर वाहन लगाकर यात्रियों को बैठाने के आरोप में जिला परिवहन पदाधिकारी ऋषभ राज ने बुधवार की सुबह शिवाजीनगर से पटना जा रही डीलक्स बस को जप्त कर लिया। जिला परिवहन पदाधिकारी की इस कार्रवाई के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध स्टैंड लगाने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि शहर में डीएम आवास के सामने के अलावा मगरदही घाट, कलेक्ट्रेट के सामने, हॉस्पिटल गोलंबर, एसपी आवास रोड, बहादुरपुर, ताजपुर रोड आदि कई स्थानों पर चार चक्का, तिपहिया वाहन के अलावा बस स्टैंड बनाया गया है। जहां सड़क पर ही वाहनों को रोककर वाहन चालक यात्रियों को बैठ आते हैं जिससे जगह-जगह जाम लग जाता है। जाम के कारण इन दिनों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम की समस्या को देखते हुए अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत सुबह यह कार्रवाई की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शहर में कहीं भी अवैध स्टैंड लगाया जाएगा तो वैसे वाहनों पर और उसके स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत हुई तो वाहन मालिक और चालक पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…
समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…